कर्नाटक उपचुनाव देश में ‘बदलते मिजाज’ का संकेत: कांग्रेस

karnataka-byelection-indicators-of-changing-mood-in-the-country-congress
[email protected] । Nov 6 2018 6:13PM

उपचुनाव के ये नतीजे 2019 के चुनावों से पहले राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के लिये बड़ा झटका है। पार्टी बेल्लारी लोकसभा सीट हार गयी, जिसे विवादास्पद खनन कारोबारी रेड्डी बंधुओं का गढ़ माना जाता है।

नयी दिल्ली। कर्नाटक उपचुनावों में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन से प्रसन्न कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि यह देश में ‘‘बदलते मिजाज’’ का संकेत है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस और अन्य प्रगतिशील एवं बहुलवादी ताकतों ने देश में बीते 10 उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी को ‘‘परास्त’’ किया। तिवारी ने कहा, ‘‘आज कर्नाटक से मिली खबर बेहद उत्साहजनक है... यह देश में बदलते मिजाज का संकेत है।’’

कर्नाटक में सत्तारूढ़ जद (एस)-कांग्रेस गठबंधन को मंगलवार मतदाताओं से मिले भरपूर समर्थन के कारण उसके उम्मीदवारों ने दोनों विधानसभा सीटों और तीन लोकसभा सीटों पर शनिवार को हुए उपचुनावों में कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की।

उपचुनाव के ये नतीजे 2019 के चुनावों से पहले राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के लिये बड़ा झटका है। पार्टी बेल्लारी लोकसभा सीट हार गयी, जिसे विवादास्पद खनन कारोबारी रेड्डी बंधुओं का गढ़ माना जाता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़