UCC पर कर्नाटक CM का बड़ा बयान, समान नागरिक संहिता के बारे में बहुत गंभीरता से कर रहे हैं विचार

Bommai
ANI
अभिनय आकाश । Nov 26 2022 1:28PM

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हम समान नागरिक संहिता के बारे में बहुत गंभीरता से सोच रहे हैं, भाजपा द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर घोषणापत्र में यह मुख्य बातों में से एक रही है। अन्य राज्यों में इसे लागू करने के लिए समितियां हैं। हम इस पर गौर कर रहे हैं, सभी पहलुओं का अध्ययन कर रहे हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने पर विचार कर रही है। उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद, कर्नाटक चौथा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)-संचालित राज्य है जो हाल ही में यूसीसी लाने के इरादे से सार्वजनिक हुआ है। बोम्मई ने यूसीसी को भारत के संविधान में उल्लिखित समानता और बंधुत्व से जोड़ा और कहा कि यूसीसी समानता सुनिश्चित करेगा।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के साथ विवाद के बीच बोले कर्नाटक CM, हम अपनी सीमाओं और अपने लोगों की रक्षा करेंगे

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हम समान नागरिक संहिता के बारे में बहुत गंभीरता से सोच रहे हैं, भाजपा द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर घोषणापत्र में यह मुख्य बातों में से एक रही है। अन्य राज्यों में इसे लागू करने के लिए समितियां हैं। हम इस पर गौर कर रहे हैं, सभी पहलुओं का अध्ययन कर रहे हैं। जहां तक बीजेपी का सवाल है, हमें लगता है कि UCC होना वांछित है।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक सीमा विवाद: कानूनी लड़ाई के लिए महाराष्ट्र भी तैयार, मंत्री ने कहा- प्रतिनिधिमंडल PM और गृह मंत्री से करेगा मुलाकात

उन्होंने कहा, "हम दीनदयाल उपाध्याय के समय से समान नागरिक संहिता की बात करते आ रहे हैं. देश में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर इस पर गंभीर विचार चल रहा है। सही समय आने पर इसे लागू करने की भी मंशा है। हम इस बात पर भी चर्चा कर रहे हैं कि इसे अपने राज्य (कर्नाटक) में कैसे किया जाए। यूसीसी भाजपा के तीन प्रमुख लक्ष्यों में से एक रहा है, अन्य दो राम मंदिर और जम्मू-कश्मीर के संबंध में संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करना। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़