CRPF सुरक्षा के बीच तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला दीपम, दो पूर्व जजों ने की निगरानी

deep
ANI
अंकित सिंह । Nov 28 2026 5:39PM

सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश और अवमानना नोटिस के बाद तमिलनाडु की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम प्रज्वलित किया गया। यह अनुष्ठान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा और दो पूर्व न्यायाधीशों की निगरानी में संपन्न हुआ। प्रशासन ने पहाड़ी पर केवल 50 चयनित श्रद्धालुओं और मंदिर कर्मचारियों को जाने की अनुमति दी।

शुक्रवार को तमिलनाडु की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित 'दीपाथून' पत्थर के खंभे पर पारंपरिक 'कार्तिगई दीपम' प्रज्वलित किया गया। सुप्रीम कोर्ट के इस अनुष्ठान को संपन्न कराने के आदेश के बावजूद, चार दिन तक यह दीप नहीं जलाया जा सका था। शाम 5 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और हिंदू संगठनों के सदस्य मंदिर परिसर में पहुंचे। पारंपरिक तरीके से दीप जलाए जाने के दृश्य को देखने के लिए कई लोग सुबह से ही पहाड़ी की तलहटी में एकत्र हो गए थे। यह अनुष्ठान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़ें: Kashi-Tamil Sangamam 5th Edition | 'राष्ट्र केवल नक्शे से नहीं, दिलों को जोड़ने वाले सेतुओं से बनता है', काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण में बोले योगी आदित्यनाथ

जारी विज्ञप्ति के अनुसार, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए, यह समारोह मेघालय उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस. वैद्यनाथन और मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी. पार्थिबन की देखरेख में आयोजित किया गया। इस समारोह के लिए, शनिवार को दोपहर 2.30 बजे से 3 बजे के बीच केवल मंदिर के कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और आधिकारिक अनुमति प्राप्त 50 भक्तों के समूह को ही पहाड़ी पर जाने की अनुमति रही।

इससे पहले न्यायमूर्ति एस. वैद्यनाथन ने शनिवार को कहा कि पारंपरिक कार्तिगई दीपम शाम पांच बजे तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीप स्तंभ (दीपथून) पर जलाया जाएगा। अधिकारियों ने सार्वजनिक सुरक्षा, पहाड़ी की संरचनात्मक स्थिरता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्धारित 50 श्रद्धालुओं के समूह के अलावा किसी अन्य श्रद्धालु या आम नागरिक को पहाड़ी पर जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने लोगों से जिला अधिकारियों और पुलिस को पूरा सहयोग देने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें: Tirupparankundram पहाड़ी सुरक्षा मामले में Palaniswami ने TVK सरकार पर साधा निशाना

इस बीच, कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी क्षेत्र का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। उन्होंने बिना अनुमति पहाड़ी पर चढ़ने की कोशिश करने वाले लोगों को रोक दिया। सीआरपीएफ के दक्षिणी क्षेत्र के महानिरीक्षक टी. विक्रम ने कहा, ‘‘हमारा एकमात्र उद्देश्य उच्चतम न्यायालय के आदेशों को लागू करना है।’’ उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कार्तिगई दीपम विवाद पर अपने पहले के निर्देश का ‘‘जानबूझकर’’ उल्लंघन करने के लिए तमिलनाडु सरकार को अवमानना नोटिस जारी किया था। साथ ही, उसने आदेश दिया था कि शनिवार को यहां तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीप स्तंभ पर धार्मिक अनुष्ठान के तहत दीपक जलाया जाए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़