पंजाब के बाद गुजरात पर नजर! केजरीवाल और मान ने साबरमती आश्रम में चलाया चरखा, अहमदाबाद में निकालेंगे तिरंगा यात्रा

kejriwal
अभिनय आकाश । Apr 2 2022 1:14PM

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि उन्हें अहमदाबाद आकर बहुत अच्छा महसूस हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के हर घर में चर्खा होने की बात कही है। मान ने कहा कि पंजाब के लोग गांधी जी का बहुत सम्मान करते हैं।

पंजाब फतह के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर गुजरात पर है। यही वजह है कि आज आप के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान गुजरात के दौरे पर हैं। केजरीवाल और भगवंत मान अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने गांधी आश्रम में जाकर चरखा भी काटा। जिस तरह से पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है उसका उत्साह साफ देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि आप की कोशिश है कि किसी भी तरह गुजरात के चुनाव को अपने माहौल में लाया जाए। जैसे की पंजाब में भी देखने को मिला था कि आप ने पंजाब में माहौल बनाया। 

पंजाब के हर घर में होता है चरखा

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि उन्हें अहमदाबाद आकर बहुत अच्छा महसूस हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के हर घर में चरखा होने की बात कही है। मान ने कहा कि पंजाब के लोग गांधी जी का बहुत सम्मान करते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे यहां राजनीति पर चर्चा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि साबरमती में दर्शन के बाद वहां की आगांतुक पुस्तिका पर लिखआ है कि ये आश्रम एक आध्यात्मिक स्थान है और ऐसा प्रतीत होता है कि यहां गांधी जी की आत्मा बसती है।  

अहमदाबाद की सड़कों पर आप की तिरंगा यात्रा 

शाम को चार से छह के बीच में आप का रोड शो भी होगा। जिसमें तिरंगा यात्रा का नाम दिया गया है। शाम करीब 4 बजे निकोल के खोदियार माताजी मंदिर से विजय चौक में सरदार पटेल की प्रतिमा तक 'तिरंगा यात्रा' रोड शो निकाला जाएगा। आप की कोशिश गुजरात के मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की है। आम आदमी पार्टी का ये मानना है कि जिस तरह से पंजाब में कांग्रेस को नुकसान पहुंचा है और आप राज्य की सत्ता पाने में कामयाब हो गई। कुछ ऐसा ही वो गुजरात में भी करना चाहती है।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़