भ्रष्टाचार पर केजरीवाल के दावे खोखले, संबित पात्रा बोले- RTI के जरिए सच हुआ उजागर

sambit patra
BJP Twitter
अंकित सिंह । Apr 17 2022 3:45PM

संबित पात्रा ने कहा कि 8 जनवरी 2014 को एक भ्रष्टाचार विरोधी एंटी करप्शन हेल्पलाइन अरविंद केजरीवाल ने स्वयं लांच किया था। इस एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर को लेकर ये दावा किया गया था कि हजारों फोन कॉल इस नंबर पर आ रहे हैं। 5 अप्रैल 2015 को पुन: एक नव गठित हेल्प लाइन लांच किया गया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार को खत्म करने का लगातार दावा करते हैं। तो दूसरी ओर आज भाजपा ने केजरीवाल के भ्रष्टाचार को खत्म करने के दावे को खोखला बता दिया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। संबित पात्रा ने कहा कि 8 जनवरी 2014 को एक भ्रष्टाचार विरोधी एंटी करप्शन हेल्पलाइन अरविंद केजरीवाल ने स्वयं लांच किया था। इस एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर को लेकर ये दावा किया गया था कि हजारों फोन कॉल इस नंबर पर आ रहे हैं। 5 अप्रैल 2015 को पुन: एक नव गठित हेल्प लाइन लांच किया गया।

संबित पात्रा ने आगे कहा कि दिल्ली में एक ऐसा माहौल बनाया गया कि मानों भ्रष्टाचार के खिलाफ बहुत बड़ी लड़ाई लड़ने की चेष्टा अरविंद केजरीवाल ने की है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि उस समय के जो ACB अधिकारी थे, उन्होंने कहा कि जितनी भी कॉल 1031 पर आए, उनका कोई भी रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल रोज प्रेस कांफ्रेंस करके कहते थे कि हम भ्रष्टाचार समाप्त कर देंगे। हेल्पलाइन नंबर से कुछ नहीं हुआ, किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। केजरीवाल की रणनीति है- कुछ नहीं करना, केवल जिक्र करना और जिक्र का फिक्र करना। उन्होंने दावा किया कि सच का उजागर आरटीआई से हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: जहांगीरपुरी हिंसा अंतरराष्ट्रीय साजिश, भाजपा सांसद बोले- भारत को कमजोर करना चाहती हैं कुछ विदेशी ताकतें

वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के कट्टर ईमानदार मुख्यमंत्री केजरीवाल के मित्र और दिल्ली सरकार के मंत्री सतेंद्र जैन की 5 करोड़ की संपत्ति जो कि फर्जी कंपनियों के नाम पर हवाला कारोबारियों से उन्होंने खरीदी थी उसको जब्त कर लिया गया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़