लोकसभा चुनाव में महिला मतदाता आप के पक्ष में मतदान करें : केजरीवाल

Arvind Kejriwal
ANI

महिला मतदाताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में बड़ी संख्या में आप के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। आप नीत दिल्ली सरकार द्वारा पेश 2024-24 के बजट में योजना की घोषणा की है। केजरीवाल इस संबंध में महिलाओं से संवाद के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को एक हजार रुपये देने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू की है ताकि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

उन्होंने इसी के साथ महिला मतदाताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में बड़ी संख्या में आप के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। आप नीत दिल्ली सरकार द्वारा पेश 2024-24 के बजट में योजना की घोषणा की है। केजरीवाल इस संबंध में महिलाओं से संवाद के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के महत्व को रेखांकित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह असली मायनों में महिलाओं को सशक्त करेगा।

उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए सभी महिलाएं योग्य हैं, चाहे एक ही परिवार में कई महिलाएं हों। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘वे कहते हैं कि यह योजना महिलाओं को बर्बाद कर देगी। वे कहते हैं कि केजरीवाल शहर की प्रत्येक महिला को एक-एक हजार रुपये देकर पैसों का दुरुपयोग कर रहा है।

मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जब लोगों के बड़े कर्ज माफ किए गए थे तो क्या उससे वे बर्बाद हो गए?’’ मुख्यमंत्री ने इसी के साथ महिला मतदाताओं से आगामी आम चुनाव में आप के पक्ष में मतदान करने की अपील की। केजरीवाल ने कहा, ‘‘यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपने पति, भाइयों, पिता और अपने इलाके के अन्य लोगों को उस व्यक्ति के पक्ष में मतदान करने के लिए मनाएं जो उनकी बेहतरी के लिए काम कर रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़