Arvind Kejriwal Sheesh Mahal Video देखकर दंग रह जाएंगे, बादशाहों वाले ठाठ-बाट से रहते थे खुद को आम आदमी कहने वाले

दिल्ली की बीजेपी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास को मीडिया के सामने खोलने के बाद अब आम लोगों को भी इसका दीदार कराने की योजना बनाई है। इसके लिए महज 20 रुपये का प्रवेश शुल्क प्रस्तावित है।
आम आदमी की राजनीति का नारा देकर सत्ता के शिखर तक पहुंचे अरविंद केजरीवाल की शाही जीवनशैली का प्रतीक बन चुका उनका चर्चित 'शीशमहल' अब आम जनता के लिए खुल रहा है। दिल्ली की बीजेपी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास को मीडिया के सामने खोलने के बाद अब आम लोगों को भी इसका दीदार कराने की योजना बनाई है। इसके लिए महज 20 रुपये का प्रवेश शुल्क प्रस्तावित है। यानी अब दिल्ली का आम आदमी भी देख सकेगा कि आम आदमी की राजनीति करने वाले नेता के सरकारी आवास में बादशाहों जैसी जिंदगी के क्या-क्या इंतजाम थे।
देखा जाये तो कभी आम आदमी पार्टी की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा रहे केजरीवाल ने अपनी पहचान एक ऐसे नेता के रूप में बनाई थी, जो न महंगी गाड़ियों का शौकीन है, न बड़े बंगले का और न ही सत्ता के पारंपरिक ठाठ-बाट का। लेकिन मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण पर खर्च की सामने आई रकम और वहां मौजूद महंगी सुविधाओं ने इसी सादगी की छवि पर राजनीतिक सवाल खड़े कर दिए। बीजेपी लगातार इसे 'शीशमहल' बताकर केजरीवाल को घेरती रही है।
इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal ने मोगा में फूंका पंजाब चुनाव का बिगुल, बोले- मान सरकार ने पूरे किए सारे वादे
बंगले के नवीनीकरण और साज-सज्जा पर 58.83 करोड़ रुपये खर्च होने का आंकड़ा सामने आया है। आवास में 11.56 लाख रुपये का झूमर, 5.47 लाख रुपये का सोफा, 5.58 लाख रुपये की कुर्सियां, 6.79 लाख रुपये की सेंटर टेबल और 5.69 लाख रुपये के पर्दे जैसी महंगी वस्तुएं हैं। आठ बेडरूम, 12 टॉयलेट, जैकूजी बाथ, स्पा और पांच OLED टीवी जैसी सुविधाएं भी इस आवास का हिस्सा हैं।
देखा जाये तो जरा इस राजनीतिक विरोधाभास पर गौर कीजिए। जिस नेता ने आम आदमी की तरह रहने और वीआईपी संस्कृति खत्म करने का दावा किया, उसके सरकारी आवास की सजावट में लाखों रुपये की चीजों की चर्चा हो रही है। हम आपको बता दें कि दिल्ली सरकार की योजना के मुताबिक, ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से आम लोगों को यहां प्रवेश दिया जा सकता है। वरिष्ठ नागरिकों और कॉलेज के विद्यार्थियों को मुफ्त प्रवेश देने पर भी विचार किया जा रहा है। भविष्य में इस परिसर का इस्तेमाल सरकारी सम्मेलनों और बैठकों के लिए करने की योजना भी है।
अन्य न्यूज़














