BJP से गठबंधन की अटकलों के बीच बोले MK Stalin, Delimitation में Tamil Nadu के हितों से समझौता नहीं

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने स्पष्ट किया कि परिसीमन प्रक्रिया में तमिलनाडु के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संसद में राज्य की 7.18 प्रतिशत हिस्सेदारी बरकरार रखने और 1971 की जनगणना आधारित प्रतिनिधित्व को अगले 25 वर्षों तक बनाए रखने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने राजनीतिक अटकलों को भी खारिज कर दिया।
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने शुक्रवार को फिर दोहराया कि प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया में उनकी पार्टी राज्य के हितों से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि संसदीय प्रतिनिधित्व को लेकर उनकी पार्टी का रुख पहले जैसा ही है। 'X' पर एक पोस्ट में स्टालिन ने कहा कि संसद में सीटों की कुल संख्या बढ़ने पर भी, संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में तमिलनाडु की मौजूदा 7.18% हिस्सेदारी को सुरक्षित रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि 1971 की जनगणना के आधार पर राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व का जो मौजूदा अनुपात है, उसे अगले 25 वर्षों तक बनाए रखा जाए।
इसे भी पढ़ें: Udhayanidhi Stalin 49 वर्ष के हुए, पिता MK Stalin ने दी वैचारिक छलांग लगाने की सीख
स्टालिन ने लिखा कि अगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या बढ़ाई जाती है, तो किसी भी स्थिति में तमिलनाडु का हिस्सा उसके मौजूदा 7.18% से कम नहीं होना चाहिए! 1971 की जनगणना के आधार पर तय किया गया और पहले से ही स्थिर (फ्रीज) किया गया राज्यों के बीच संसदीय प्रतिनिधित्व का मौजूदा अनुपात, अगले 25 वर्षों तक वैसा ही रहना चाहिए! DMK आज भी इन दोनों बातों पर अडिग है और आगे भी रहेगी... मीडिया में फैलाई जा रही अटकलें और पीठ में छुरा घोंपने वालों की बड़बड़ाहट हमारे रुख को किसी भी तरह से नहीं डिगा सकती... DMK तमिलनाडु के हितों से कभी कोई समझौता नहीं करेगी।
इसे भी पढ़ें: TVK विधायक VS Babu का चेन्नई के MGM Healthcare में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
यह बयान ऐसे समय में आया है जब परिसीमन (डिलिमिटेशन) को लेकर DMK के रुख पर राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कझगम' (TVK) ने आरोप लगाया है कि सत्ताधारी पार्टी तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन करने की तैयारी कर रही है। DMK ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। इस विवाद के बीच यह सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK, संसदीय प्रतिनिधित्व को लेकर अपनी मांगों के मान लिए जाने की स्थिति में, अपने राजनीतिक रुख पर पुनर्विचार कर सकती है।
अन्य न्यूज़














