कोरोना काल में अलग पहचान बनाने में कामयाब हुईं केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा

kk shailaja
अंकित सिंह । Feb 13 2021 2:36PM

7 साल तक शिक्षक के रूप में काम करने के बाद वह 2004 में राजनीति में सक्रिय हो गई। वर्तमान में देखे तो वर्तमान में शैलजा माकपा की केंद्रीय समिति की सदस्य है और जनाधिपथी महिला संघ की राज्य सचिव भी हैं। वह शिलाजा महिला एसोसिएशन की तीर्थ महिला संघ की जिला सचिव, राज्य सचिव और अखिल भारतीय महिला संघ की सचिव थीं।

पहले शिक्षक के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुकीं केके शैलजा फिलहाल केरल सरकार में स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण मंत्री की भूमिका निभा रही है। कोरोनावायरस संकटकाल में उनके कामों की खूब सराहना हुई है। केके शैलजा का जन्म 20 नवंबर 1956 केके कुंदन और केके शांथा के घर में हुआ था। उन्होंने 1980 में पजहस्सी राजा एन.एस. एस कॉलेज, मट्टानुर से भौतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की। शिक्षा संपन्न होने के बाद उन्होंने शिवपुरा में एक उच्च विद्यालय में भौतिकी की शिक्षक के रूप में कार्य करना शुरू किया। उन्होंने भारतीय वर्त्मानवुम श्रीसंतोमोहावम और चीन- राष्ट्रम, राष्ट्रश्रीम, कझचल नाम की दो पुस्तके भी विखीं हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या आजाद को फिर दिया जाए राज्यसभा का कार्यकाल, इस पर गंभीर मंथन कर रही कांग्रेस

7 साल तक शिक्षक के रूप में काम करने के बाद वह 2004 में राजनीति में सक्रिय हो गई। वर्तमान में देखे तो वर्तमान में शैलजा माकपा की केंद्रीय समिति की सदस्य है और जनाधिपथी महिला संघ की राज्य सचिव भी हैं। वह शिलाजा महिला एसोसिएशन की तीर्थ महिला संघ की जिला सचिव, राज्य सचिव और अखिल भारतीय महिला संघ की सचिव थीं। केके शैलजा ने 1996 में कुथुपरम्बा और 2006 में पेरावूर से विधायक बनीं। दोनों विधानसभा क्षेत्र केरल के कन्नूर जिले में है। शैलजा ने कुथुपरम्बा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 67,013 वोट हासिल किए, 12,291 मतों के अंतर से जीत हासिल की। 

इसे भी पढ़ें: केटी जलील: प्रतिबंधित SIMI से की राजनीति की शुरूआत, आज केरल सरकार में मंत्री हैं

स्वास्थ्य मंत्री के रूप में केके शैलजा की कामों की खूब सराहना होती रही है। वह अपने कामों में अटूट प्रतिबद्धता और नैतिकता को अधिक महत्व देती हैं। कोरोना के कठिन संकट काल में भी उन्होंने अपने कार्यों से हर किसी का दिल जीता है। वह स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए लगातार परिश्रम करती रहती हैं चाहे वह रात हो या दिन। केके शैलजा टीमवर्क में ज्यादा विश्वास करती है और यही कारण है कि निपाह संकट हो या फिर कोरोनावायरस, दोनों समय उनकी जमकर सराहना हुई। कोरोना संकट से निपटने के दौरान के केके शैलजा को अंतरराष्ट्रीय वाहवाही भी खूब मिली। उन्हें संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस 2020 पर एक पैनल चर्चा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्हें द गार्जियन ने रॉक स्टार हेल्थ मिनिस्टर की उपाधि दी थी। बीबीसी ने भी उन्हें एशिया की महत्वपूर्ण महिला कोरोना वारिर्यस में शामिल किया था। मैगजीन प्रोस्पेक्ट ने पूरी दुनिया के शीर्ष 50 लोगों में केरल के स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा को किस स्थान पर रखा था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़