Kerala KGMOA ने स्वास्थ्य मंत्री के PS पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया

केरल गवर्नमेंट मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने तिरुवनंतपुरम के आयरानिमट्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव पर वरिष्ठ महिला सिविल सर्जन से बदसलूकी करने का दावा किया है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि सुबह आठ बजे सेवाएं शुरू न होने को लेकर डॉक्टर को अपमानित किया गया, जबकि प्राथमिक केंद्रों में कामकाज का आधिकारिक समय सुबह नौ बजे का है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस तरह के आधिकारिक हस्तक्षेप और दुर्व्यवहार की पुनरावृत्ति हुई तो कड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
तिरूवनंतपुरम, सात अगस्त केरल में चिकित्सकों के एक प्रमुख संगठन ने शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन के निजी सचिव पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के दौरे पर एक वरिष्ठ महिला सिविल सर्जन से दुर्व्यवहार किया। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर ऐसी घटनाएं दोबारा हुईं तो कड़ा विरोध किया जाएगा। राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सभी श्रेणियों के चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र संगठन केरल गवर्नमेंट मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को यहां आयरानिमट्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निजी सचिव के दौरे के दौरान हुई कथित घटना को लेकर कड़ा विरोध जताया।
एसोसिएशन की तिरुवनंतपुरम जिला समिति ने एक बयान में आरोप लगाया कि वरिष्ठ सिविल सर्जन को इस बात को लेकर अपमानित किया गया कि अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं सुबह 8 बजे शुरू नहीं हुई थीं, जबकि प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में काम निर्धारित समय यानी सुबह नौ बजे से शुरू होता है। एसोसिएशन ने कहा कि इस तरह के व्यवहार से उन चिकित्सकों का मनोबल गिरता है जो सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में ईमानदारी से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
एसोसिएशन ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव के पास सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों का आधिकारिक निरीक्षण करने या उनके प्रशासनिक कामकाज में सीधे तौर पर दखल देने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय की ओर से मामले में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
अन्य न्यूज़













