Kiren Rijiju ने पड़ोसी देश के जरिए कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, कहा- चीन और पाकिस्तान के सुर एक समान

Kiren Rijiju
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । May 6 2024 10:35AM

देश में बालाकोट एयर स्ट्राइक हुई तो कांग्रेस और पाकिस्तान भी इसे फर्जी बताते रहे। चीन पाकिस्तान और कांग्रेस एक ही भाषा बोलते हैं। कांग्रेस भारतीय सीमाओं को सुरक्षित नहीं करना चाहती। यही कारण है कि चीन हमारे देश पर कब्जा करने की कोशिश में लगा रहता है।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता किरण रिजिजू ने कहा है कि पाकिस्तान, चीन और कांग्रेस इन सबके और एक समान ही है। किरण रिजिजू ने कहा कि पाकिस्तान, चीन और कांग्रेस जो भी कहते हैं उसका सुर बिल्कुल एक सरीखा और एक समान होता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के नेता हमेशा कांग्रेस और राहुल गांधी की तारीफ करते हुए दिखाई देते हैं।

देश में बालाकोट एयर स्ट्राइक हुई तो कांग्रेस और पाकिस्तान भी इसे फर्जी बताते रहे। चीन पाकिस्तान और कांग्रेस एक ही भाषा बोलते हैं। कांग्रेस भारतीय सीमाओं को सुरक्षित नहीं करना चाहती। यही कारण है कि चीन हमारे देश पर कब्जा करने की कोशिश में लगा रहता है।

पाकिस्तान करता है राहुल गांधी की तारीफ 

वीरेंद्र जीजू ने कहा कि राहुल गांधी जो भी कहते हैं पाकिस्तान को वह पसंद आता है। पाकिस्तान की तरह से राहुल गांधी की तारीफ होती रहती है। चीन के मुद्दों पर भी राहुल गांधी पुरजोर तरीके से अपनी आवाज सामने रखते हैं। ऐसे में पाकिस्तान चीन और राहुल गांधी तीनों के बीच एक समान बात होती है। 

गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने राहुल गांधी की तारीफ की थी। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राहुल गांधी का समर्थन किया था। इसके बाद ही किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़