किसान कांग्रेस 23 अक्टूबर को करेगी संसद का घेराव

kisan-congress-to-hold-parliament-on-october-23
[email protected] । Oct 8 2018 7:24PM

पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को इस कार्यक्रम को हरी झंडी प्रदान की। गांधी ने सोमवार को ‘किसान खेत मजदूर कांग्रेस’ के अध्यक्ष नाना पटोले के साथ बैठक की जिसमें मोदी सरकार के खिलाफ इस प्रदर्शन को स्वीकृति प्रदान की गई।

नई दिल्ली। कांग्रेस का किसान प्रकोष्ठ नरेंद्र मोदी सरकार की ‘किसान विरोधी नीतियों’ के खिलाफ आगामी 23 अक्टूबर को ‘संसद घेराव’ करेगा। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को इस कार्यक्रम को हरी झंडी प्रदान की। गांधी ने सोमवार को ‘किसान खेत मजदूर कांग्रेस’ के अध्यक्ष नाना पटोले के साथ बैठक की जिसमें मोदी सरकार के खिलाफ इस प्रदर्शन को स्वीकृति प्रदान की गई।

कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद पटोले ने कहा, ‘‘किसान कांग्रेस नरेंद्र मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संसद 23 अक्टूबर को संसद का घेराव करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने आज इस कार्यक्रम को स्वीकृति प्रदान की।’’

पटोले ने दावा किया, ‘‘देश का किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। किसानों को उनकी उपज का दाम नहीं मिल पा रहा है। किसानों से मोदी जी ने जो वादे किए थे, वो जुमला साबित हुए हैं। एमएसएसपी में बढ़ोतरी का एलान भी झूठा निकला है। किसानों की आत्महत्या बढ़ गई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इस सरकार को नींद से जगाना चाहते हैं। अगर इसने किसानों की नहीं सुनी तो अगले साल देश का किसान उसे सबक सिखाएगा।’’ 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़