किशोर चंद्र देव आदिवासी कांग्रेस के फिर अध्यक्ष बने, पांचों उपाध्यक्ष भी बरकरार

kishore chandra deo made tribal congress president
[email protected] । Apr 25 2018 5:53PM

पूर्व केंद्रीय मंत्री वी किशोर चंद्र देव को अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस का फिर से अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पांच उपाध्यक्ष भी अपने पद पर बने रहेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री वी किशोर चंद्र देव को अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस का फिर से अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पांच उपाध्यक्ष भी अपने पद पर बने रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की स्वीकृति से आदिवासी कांग्रेस की 58 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन और आठ राज्य सह-समन्वयकों और तीन प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पार्टी महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक किशोर चंद्र देव आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे।

श्याम सुंदर हंसदाह, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, अतुवा मुंडा, मनोज मांडवी और बी नाइक तेजवथ भी उपाध्यक्ष बने रहेंगे। कांग्रेस ने अपनी आदिवासी इकाई की कार्यकारिणी में विंसेट पाला और मुकुल संगमा जैसे कई प्रमुख नेताओं को जगह दी है। अमरजीत सिंह भगत को छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस, सुशील मरांडी को झारखंड आदिवासी कांग्रेस और अंदरावो गंगाराम गेदाम को महाराष्ट्र आदिवासी कांग्रेस का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले साल जून में कांग्रेस ने अपने अनुसूचित जाति विभाग का नाम बदलकर अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस किया था और किशोर चंद्र देव को अध्यक्ष बनाया था। देव संप्रग सरकार में जनजातीय कार्य मंत्री रह चुके हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़