लखीमपुर खीरी: हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाई

Lakhimpur Kheri Priyanka Gandhi
रेनू तिवारी । Oct 4 2021 1:10PM

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार पर घटना का दवाब और सियासी फायदे के लिए विपक्षी दल घटना स्थल लखीमपुर खीरी का दौरा करना चाहते हैं लेकिन प्रशासन से इसकी इजाजत नहीं दी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी घटना के कुछ देर बाद लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुई लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद से ही इलाके में धारा 144 लागू कर दी गयी है। हालात की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल पर जाने की किसी को इजाजत नहीं मिली है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार पर घटना का दवाब और सियासी फायदे के लिए विपक्षी दल घटना स्थल लखीमपुर खीरी का दौरा करना चाहते हैं लेकिन प्रशासन से इसकी इजाजत नहीं दी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी घटना के कुछ देर बाद लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुई लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। घंटों पुलिस के साथ प्रियंका गाड़ी की बहस हुई आखिर कार जब विवाद बढ़ गया तो प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को यूपी के लखीमपुर खीरी के रास्ते में हिरासत में लिए जाने के बाद सीतापुर में गेस्ट हाउस में हैं। जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका गांधी फर्श पर झाडू लगाते हुए देखा गया।

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर हिंसा: मामले की कराई जाएगी न्यायिक जांच, मृतक के परिजनों को दिए जाएंगे 45 लाख 

प्रियंका गांधी वाड्रा का ये वीडियो कांग्रेस पार्टी के ट्विटर प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में प्रियंका गांधी फर्श पर झाडू लगा रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में कांग्रेस पार्टी ने नोट भी लिखा- ये अनशन है- अन्नदाता के अधिकार के लिए, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए। भाजपाई हुकूमत हमारे लोकतांत्रिक व संवैधानिक अधिकारों को नहीं कुचल सकती। गाँधीजी के पथ पर चलते हुए अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी।  #KhooniDarpokBJP #लखीमपुर_किसान_नरसंहार

प्रियंका गांधी और कांग्रेस नेताओं के एक समूह को सोमवार की सुबह उस समय हिरासत में ले लिया गया जब वे लखीमपुर खीरी जा रहे थे, जहां रविवार को केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे द्वारा कथित तौर पर विरोध प्रदर्शन करने वाले किसानों के एक समूह की पिटाई के बाद 8 लोगों की मौत हो गई। कथित तौर पर वाहन की चपेट में आने से चार किसानों की मौत हो गई, जबकि इसके बाद हुई झड़पों में चार अन्य की मौत हो गई, जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़