RJD उम्मीदवारों और गठबंधन पर आखिरी मुहर लगाएंगे लालू प्रसाद

lalu-will-decide-on-rjd-candidates-coalition-partners
[email protected] । Mar 9 2019 7:27PM

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने संवाददाताओं को बताया कि पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने सर्वसम्मति से लालू प्रसाद को लोकसभा चुनावों और विधानसभा उपचुनावों में उम्मीदवारों के चयन के लिए अधिकृत किया है।

पटना। राजद ने कहा है कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन और गठबंधन भागीदारों पर पार्टी के प्रमुख लालू प्रसाद का निर्णय अंतिम होगा। राजद के केंद्रीय संसदीय बोर्ड में यह फैसला लिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास पर बिहार और झारखंड की प्रदेश इकाइयों की भी बैठक हुई। राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने संवाददाताओं को बताया कि पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने सर्वसम्मति से लालू प्रसाद को लोकसभा चुनावों और विधानसभा उपचुनावों में उम्मीदवारों के चयन के लिए अधिकृत किया है।

इसे भी पढ़ें: चारा मामले में सजा काट रहे लालू यादव को सता रहा दांत का दर्द

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता ने बताया, ‘इसके अलावा पार्टी प्रमुख को लोकसभा चुनाव के लिए समान सोच वाले दलों के साथ तालमेल या गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए भी अधिकृत किया गया है।’ चारा घोटाला मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद प्रसाद रांची में सजा काट रहे हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राजद के नेता हर शनिवार को जेल में लालू से मिलते हैं जहां उन्हें ताजा घटनाक्रम से वाकिफ कराया जाता है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधानपार्षद कमर आलम के साथ झा ने कहा कि राजद की बिहार और झारखंड प्रदेश इकाई ने प्रस्ताव पारित किया और केंद्रीय संसदीय बोर्ड को अवगत कराया कि उम्मीदवारों और गठबंधन भागीदारों के चयन को लेकर पार्टी में प्रसाद का फैसला अंतिम होगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़