Mulayam Singh के छोटे बेटे Prateek Yadav की अंतिम यात्रा, Lucknow में आज होगा अंतिम संस्कार

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज लखनऊ के बैकुंठ धाम में किया जाएगा। उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने बताया कि हृदय और फेफड़ों की बीमारी के कारण बुधवार को प्रतीक यादव का निधन हो गया था।
लखनऊ, 14 मई समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे राजधानी लखनऊ के बैकुंठ धाम में किया जाएगा।
प्रतीक की पत्नी और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बुधवार देर रात एक्स पर पोस्ट किया, अत्यंत दुख के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण मुलायम सिंह यादव जी के प्रिय पुत्र और हम सभी के प्यारे श्री प्रतीक यादव जी का अंतिम संस्कार कल (बृहस्पतिवार) सुबह 11 बजे बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में किया जाएगा। उन्होंने कहा, दुख की इस घड़ी में आपकी गरिमामयी उपस्थिति का विनम्र अनुरोध है।
अपर्णा ने प्रतीक यादव की प्यारी याद में अंतिम विदाई के निमंत्रण पत्र की तस्वीर भी साझा की। प्रतीक यादव का बुधवार सुबह हृदय और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के कारण बीमार पड़ने के बाद निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक प्रतीक को बुधवार सुबह तबीयत खराब होने पर राजधानी के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक की मां साधना गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं।
अन्य न्यूज़















