#LatestHindiNews देश दुनिया को प्रभावित करने वाली आज की सबसे बड़ी ख़बरें 10 August 2019

latest-news-of-10-august-2019
[email protected] । Aug 10 2019 2:35PM

जम्मू और कश्मीर पर भारत के फैसले से पिछले पांच दिनों से बेचैन पाकिस्तान को एक और करारा झटका लगा है। कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कवायद में लगे इमरान खान को एक बार फिर निराशा हाथ लगी।

कौन होगा कांग्रेस का नया कप्तान, दिल्ली में मंथन जारी

कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से चल रही उहापोह की स्थिति पर आज विराम लग सकता है। दिल्ली में कांग्रेस वर्गिग कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद हैं। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर पार्टी की बैठक में निर्णय होगा। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस मध्य आयु वर्ग के किसी ऐसे शख्स को चुनना चाहती है जिसे संगठन चलाने का अनुभव हो। इस लिहाज से मुकुल वासनिक अंतरिम अध्यक्ष की रेस में अपने प्रतिद्वन्दियों सुशील शिंदे और मल्लिकार्जुन खड़गे से आगे निकल जाते हैं।

कश्मीर पर भारत के फैसले का रूस ने किया समर्थन, कही ये बड़ी बात

जम्मू और कश्मीर पर भारत के फैसले से पिछले पांच दिनों से बेचैन पाकिस्तान को एक और करारा झटका लगा है। कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कवायद में लगे इमरान खान को एक बार फिर निराशा हाथ लगी। रूस ने कश्मीर पर भारत के लिए फैसले का समर्थन किया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम इस मुद्दे को देख रहे हैं. भारत ने जम्मू और कश्मीर को दो भागों में विभाजित और केंद्रशासित प्रदेश बनाने का फैसला संविधान के अनुसार ही लिया है। 


कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी के खिलाफ कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया

दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले से संबंधित धन शोधन के एक मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे और कारोबारी रतुल पुरी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने आदेश पारित करते हुए प्रवर्तन निदेशालय की इन दलीलों पर संज्ञान लिया कि पुरी पहले की तरह साक्ष्यों से छेड़छाड़ कर सकते हैं और गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोटर वाहन विधेयक को दी मंजूरी, जानें खास बात

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक 2019 को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने जैसे नियमों को सख्त और यातायात नियमों के उल्लंघन पर अधिक जुर्माने का प्रस्ताव किया गया है। संसद ने इस हफ्ते की शुरुआत में इस विधेयक को मंजूरी दे दी थी। नए कानून के तहत , आपातकालीन वाहनों को रास्ता नहीं देने और अयोग्य होने के बावजूद गाड़ी चलाने के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस मानदंडों का उल्लंघन करने वाले एग्रीगेटर्स पर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर 1,000 से 2,000 रुपये का जुर्माना लगेगा।

 

बीजेपी नेता अरुण जेटली की तबीयत में सुधार, कल से AIIMS में हैं भर्ती

दिल्ली के एम्स में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की तबीयत में थोड़ा सुधार बताया जा रहा है। एम्स के डॉक्टरों ने शनिवार सुबह बताया है कि उनकी सेहत में कुछ सुधार हुआ है। इससे पहले शनिवार सुबह-सुबह जेटली से मुलाकात करने उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू एम्स पहुंचे। उपराष्ट्रपति ने एम्स के डॉक्टरों से जेटली की सेहत के बारे में जानकारी ली. जेटली इस वक्त गहन चिकित्सा केंद्र में भर्ती हैं। डॉक्टर उन पर लगातार निगरानी बनाए रखे हुए हैं। अरुण जेटली का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उपराष्ट्रपति को बताया कि जेटली पर इलाज का असर हुआ है और उनकी हालत स्थिर है। उपराष्ट्रपति ने एम्स में मौजूद अरुण जेटली के परिवारवालों से भी मुलाकात की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़