'Rajasthan में कानून व्यवस्था अच्छी', आगामी चुनाव को लेकर अशोक गहलोत ने कही यह बड़ी बात

Ashok Gehlot
ANI
अंकित सिंह । Jun 8 2023 12:40PM

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि पिछले 5 साल में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी रही है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आगामी चुनाव के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा कि हमने पिछले 5 वर्षों में जो योजनाएं शुरू की हैं, उनसे राज्य के लोगों को लाभ हुआ है।

राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अभी से ही सक्रिय हो गए हैं। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दावा कर रहे हैं कि प्रदेश में पिछले 5 सालों में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी रही है। तो दूसरी ओर लगातार भाजपा राजस्थान की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। इस बीच एक बार फिर से अशोक गहलोत ने अपनी सरकार में कानून व्यवस्था का दावा किया है और साथ ही साथ कहा है कि वह इस बात को भी सुनिश्चित करेंगे कि आगामी चुनाव में किसी तरह की अप्रिय घटना राजस्थान में ना हो पाए। 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan | युवती का अपहरण कर जबरदस्ती फेरे लेने के मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

अशोक गहलोत ने क्या कहा

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि पिछले 5 साल में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी रही है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आगामी चुनाव के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा कि हमने पिछले 5 वर्षों में जो योजनाएं शुरू की हैं, उनसे राज्य के लोगों को लाभ हुआ है। गहलोत ने दावा कि कि राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संजीवनी घोटाले के आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए एक साल से प्रवर्तन निदेशालय से गुहार लगा रही है लेकिन उस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने संजीवनी सहकारी समिति घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: 11 जून को नई पार्टी का ऐलान करेंगे सचिन पायलट! पिता की पुण्यतिथि पर कर सकते हैं बड़ी राजनीतिक घोषणा

केंद्र पर निशाना

गहलोत ने ईडी, आयकर विभाग, सीबीआई के बहाने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे (भाजपा सरकार) चुनाव से पहले ईडी को भेजते हैं लेकिन हम डरते नहीं हैं। ईडी को अपना काम करने दीजिए, हमें कोई दिक्कत नहीं है। ईडी, आयकर विभाग, सीबीआई को अपना काम करना चाहिए, लेकिन कानून का शासन कायम रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीबीआई हो या आयकर या ईडी, अगर वे निष्पक्ष रूप से काम करते हैं, तो हम उनका स्वागत करेंगे लेकिन आप एकतरफा कार्रवाई कर रहे हैं, पूरा देश चिंतित है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़