ABVP का नेता तीन साल तक करता रहा युवती के साथ बलात्कार, कांग्रेस ने कहा- इनका असली चेहरा यहीं है

Rape victim
प्रतिरूप फोटो
सुयश भट्ट । Jun 22 2021 3:30PM

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के एक बड़े नेता पर संगीन आरोप लगा है। जबलपुर के पूर्व महानगर मंत्री एक युवती का लगातार तीन साल तक बलात्कार करता रहा। एबीवीपी नेता से तंग आकर पीड़िता ने महिला थाने में जाकर अपनी पूरी आपबीती सुनाई है।मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा की, ‘आरएसएस, बीजेपी और एबीवीपी का यही असली चेहरा है। इनकी घिनौनी मानसिकता ने प्रदेश की माताओं बहनों का जीना हराम कर रखा है।’

भोपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के एक बड़े नेता पर संगीन आरोप लगा है। जबलपुर के पूर्व महानगर मंत्री एक युवती का लगातार तीन साल तक बलात्कार करता रहा। एबीवीपी नेता से तंग आकर पीड़िता ने महिला थाने में जाकर अपनी पूरी आपबीती सुनाई है। इसके बाद कांग्रेस ने कहा है कि आरएसएस, बीजेपी और उससे जुड़े सभी संगठनों का घिनौना चेहरा यही है।

बता दें कि एबीवीपी जबलपुर के पूर्व महानगर मंत्री शुभांग गोटिया ने एक युवती को अपने जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर तीन साल तक लगातार यौन शोषण करता रहा। इसके बाद युवती ने जब शादी की बात की तो वो साफ इनकार कर दिया और अपने रसूख का हवाला देकर धमकी भी दी। 

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज ने वैक्सीनशन महाअभियान पर जनता को दी बधाई,कहा- अगर ऐसे ही चलता रहा तो जल्द खोल सकेंगे स्कूल और कॉलेज 

वहीं जबलपुर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद यूथ कांग्रेस ने एबीवीपी को निशाने पर लिया है। मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा की, ‘आरएसएस, बीजेपी और एबीवीपी का यही असली चेहरा है। इनकी घिनौनी मानसिकता ने प्रदेश की माताओं बहनों का जीना हराम कर रखा है।’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़