Kerala के Kollam में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, एक महीने से अलीमुक्कू में कर रहा था मवेशियों का शिकार

केरल के पिरावंतूर इलाके में पिछले एक महीने से मवेशियों पर हमला कर रहे एक तेंदुए को वन विभाग ने शनिवार सुबह पिंजरे में पकड़ लिया। अधिकारियों के अनुसार 29 जुलाई को बकरियों के शिकार की घटना के बाद अलीमुक्कू में जंगल के पास पिंजरा लगाया गया था। तेंदुए की स्वास्थ्य जांच करने के बाद ही उसे दोबारा जंगल में छोड़ने पर फैसला लिया जाएगा।
कोल्लम (केरल), आठ अगस्त केरल के कोल्लम जिले के पिरावंतूर में मवेशियों को शिकार बना रहे एक तेंदुए को शनिवार को पिंजरे में कैद कर लिया गया। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वन अधिकारियों के अनुसार, पिरावंतूर के पास अलीमुक्कू में यह पिंजरा लगाया गया था, जहां पिछले एक महीने से मवेशियों पर हमले की खबरें लगातार आ रही थीं।
इस तरह की आखिरी घटना 29 जुलाई को सामने आई थी, जब इलाके के एक घर में बकरियां मारी गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद वन विभाग ने इलाके की पड़ताल की और तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की। इसके बाद जंगल के पास एक सुनसान जगह पर पिंजरा लगाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पिंजरे समेत पास के वन केंद्र में ले जाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को वापस जंगल में छोड़ा जाए या नहीं, इस पर फैसला लेने से पहले उसकी स्वास्थ्य स्थिति को जांचा जाएगा।
अन्य न्यूज़













