Madhya Pradesh के Kanha National Park में तेंदुए मृत मिला

leopard
प्रतिरूप फोटो
ANI

बाघ के पदचिह्न और घसीटने के निशान भी पाए गए हैं, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि तेंदुए की मौत वन्यजीव द्वंद्व का नतीजा है। त्रिपाठी ने कहा कि घटनास्थल को सुरक्षित किया गया है और श्वान दस्ते की सहायता से आसपास छानबीन की जा रही है।

मध्यप्रदेश के मंडला जिले स्थित कान्हा बाघ अभयारण्य में बृहस्पतिवार को एक मादा तेंदुए मृत मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि किसी बाघ के हमले में तेंदुए की मौत हुई है क्योंकि मृतक वन्य जीव के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं।

कान्हा बाघ अभयारण्य के क्षेत्रीय निदेशक रविंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि किसली वन परिक्षेत्र के साजानाला क्षेत्र में आने वाले डिगडोला बीट में वनकर्मियों ने सबसे पहले मृत तेंदुए को देखा।

उन्होंने बताया कि आसपास बाघ के पदचिह्न और घसीटने के निशान भी पाए गए हैं, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि तेंदुए की मौत वन्यजीव द्वंद्व का नतीजा है। त्रिपाठी ने कहा कि घटनास्थल को सुरक्षित किया गया है और श्वान दस्ते की सहायता से आसपास छानबीन की जा रही है।

उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में तेंदुए का अंतिम संस्कार किया। अधिकारी ने बताया कि मृत तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं और उसके शरीर पर बाघ के दांत और चेहरे के पास खून के निशान पाए गए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़