हल्की बारिश ने दिल्लीवासियों को दिलाई गर्मी से राहत

[email protected] । Jun 7 2017 12:13PM

प्रचंड गर्मी का प्रकोप झेल रहे दिल्लीवासियों के लिए आज सुबह हल्की बारिश और तेज हवाएं कुछ राहत लेकर आयीं। आज सुबह यहां का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले कुछ दिनों से प्रचंड गर्मी का प्रकोप झेल रहे दिल्लीवासियों के लिए आज सुबह हल्की बारिश और तेज हवाएं कुछ राहत लेकर आयीं। आज सुबह यहां का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह साढ़े आठ बजे तक हल्की बूंदाबांदी हुई जबकि आद्र्रता का स्तर 57 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज दिनभर हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञानी ने कहा, ‘‘यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास बना रहने की संभावना है।'' मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 डिग्री और 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़