Lok Sabha Elections : कांग्रेस, आप ने दिल्ली, हरियाणा के लिए संयुक्त प्रचार रणनीति को लेकर बैठक की

Congress
ANI

बयान में कहा गया है कि इसके साथ ही दिल्ली की सभी सात और हरियाणा की 10 लोकसभा सीटें जीतने के लिए कांग्रेस और आप दोनों की संयुक्त बैठकें आयोजित करने और लोगों से संपर्क करने का भी निर्णय लिया गया।

कांग्रेस की दिल्ली इकाई और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन की संयुक्त प्रचार अभियान रणनीति बनाने के लिए मंगलवार को यहां एक बैठक की। एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि बैठक को संबोधित करने वालों में कांग्रेस महासचिव एवं दिल्ली और हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया, आप महासचिव (संगठन) संदीप पाठक और दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव शामिल थे।

बैठक में दोनों दलों के उम्मीदवारों के लिए सुचारू प्रचार के वास्ते कांग्रेस और आप नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय पर चर्चा हुई, जो ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत संयुक्त रूप से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

इसमें कहा गया है कि दोनों पार्टियां चुनाव लड़ने के लिए जमीनी स्तर पर पूरी समझ बनाने और संयुक्त चुनाव रणनीति की रूपरेखा को अगले कुछ दिनों में अंतिम रूप देने पर सहमत हुईं। बयान में कहा गया है कि दिल्ली और हरियाणा दोनों में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से सक्रिय करने का निर्णय लिया गया।

बयान में कहा गया है कि इसके साथ ही दिल्ली की सभी सात और हरियाणा की 10 लोकसभा सीटें जीतने के लिए कांग्रेस और आप दोनों की संयुक्त बैठकें आयोजित करने और लोगों से संपर्क करने का भी निर्णय लिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़