Goa nightclub fire: लूथरा बंधुओं को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया! जल्द ही भारत लाया जाएगा

गोवा पुलिस द्वारा उनके पासपोर्ट निलंबित करने और विदेश मंत्रालय से उन्हें रद्द करने का अनुरोध करने के कुछ ही समय बाद हुई है। यह कार्रवाई आग लगने की घटना पर मचे बवाल के बीच की गई है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह गोवा के अरपोरा स्थित लोकप्रिय नाइट क्लब में कई सुरक्षा संबंधी खामियों और नियमों के उल्लंघन का नतीजा थी।
गोवा के बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब के मालिक भाई सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड से हिरासत में ले लिया गया है और उन्हें जल्द ही भारत लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये दावा किया जा रहा है। यह कार्रवाई गोवा पुलिस द्वारा उनके पासपोर्ट निलंबित करने और विदेश मंत्रालय से उन्हें रद्द करने का अनुरोध करने के कुछ ही समय बाद हुई है। यह कार्रवाई आग लगने की घटना पर मचे बवाल के बीच की गई है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह गोवा के अरपोरा स्थित लोकप्रिय नाइट क्लब में कई सुरक्षा संबंधी खामियों और नियमों के उल्लंघन का नतीजा थी।
इसे भी पढ़ें: गोवा नाइट क्लब में हुए भीषण हादसे के बाद सरकार ने उठाया बड़ा कदम, पब, नाइट क्लब और रेस्तरां में पटाखों और इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी पर प्रतिबंध
लूथरा बंधुओं ने रविवार को तड़के करीब 1:47 बजे आग लगने के तुरंत बाद गोवा से थाईलैंड के फुकेत के लिए प्रस्थान कर दिया था। गोवा पुलिस का कहना है कि आग की भयावहता और अपने कर्मचारियों समेत कई लोगों के फंसे होने की जानकारी होने के बावजूद वे भाग गए। 6 दिसंबर की रात को जब रोमियो लेन स्थित बिर्च नाइट क्लब में आग लगी थी और अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए आपातकालीन टीमें काम कर रही थीं, उसी दौरान लूथरा बंधुओं ने थाईलैंड के लिए फ्लाइट टिकट बुक कर लिए। अधिकारियों ने बताया कि 7 दिसंबर की सुबह 1:17 बजे उन्होंने मेकमाईट्रिप प्लेटफॉर्म पर लॉग इन किया, जबकि गोवा पुलिस और अग्निशमन सेवाएं नाइट क्लब में बचाव कार्य में लगी हुई थीं।
इसे भी पढ़ें: Goa nightclub fire case: लूथरा ब्रदर्स ने रोहिणी कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की गुहार, आज हो सकती है सुनवाई
इमिग्रेशन रिकॉर्ड से पता चलता है कि वे इंडिगो की फ्लाइट 6E 1073 से फुकेट के लिए रवाना हुए, जो दिल्ली से सुबह 5:30 बजे रवाना हुई थी। दोनों भाइयों को दिल्ली की अदालत से गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा नहीं मिल पाई। उन्होंने चार सप्ताह की अग्रिम जमानत की अर्जी दी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि थाईलैंड से लौटने पर उन्हें तत्काल गिरफ्तारी से सुरक्षा की आवश्यकता है। उन्होंने हिरासत में लिए जाने से भी अंतरिम सुरक्षा मांगी है। आग लगने की घटना के सिलसिले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें मालिक के भाई के साथी अजय गुप्ता भी शामिल हैं। उन्हें मंगलवार को दिल्ली से हिरासत में लिया गया और बुधवार को ट्रांजिट रिमांड पर गोवा ले जाया गया।
इसे भी पढ़ें: Goa nightclub fire: लुथरा भाइयों की थाईलैंड भागने की कहानी, जल्द गिरफ्तारी के प्रयास
लूथरा भाइयों को एक और झटका तब लगा जब दिल्ली की एक अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। शनिवार देर रात गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। क्लब में एक संगीतमय कार्यक्रम चल रहा था जिसमें लगभग 100 लोग मौजूद थे, जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे।
अन्य न्यूज़











