मध्यप्रदेश: सागर में 72 घंटे में 3 सुरक्षा गार्डों की हत्या करने वाला सिरफिरा हमलावर गिरफ्तार

arrest
Prabhsakshi

मध्य प्रदेश के सागर में सुरक्षा गार्ड की हत्या का संदिग्ध गिरफ्तार हो गया है।सागर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) अनुराग ने पीटीआई-को बताया, ‘‘हमने भोपाल से तड़के आरोपी को पकड़ा। इस बात की प्रबल संभावना है कि वह इन घटनाओं का मुख्य साजिशकर्ता है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर कस्बे में तीन सुरक्षा गार्ड की हत्या में शामिल एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: 'नौसेना की लगातार बढ़ रही ताकत', PM मोदी बोले- अमृत महोत्सव का अतुलनीय अमृत है विक्रांत

सागर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) अनुराग ने पीटीआई-को बताया, ‘‘हमने भोपाल से तड़के आरोपी को पकड़ा। इस बात की प्रबल संभावना है कि वह इन घटनाओं का मुख्य साजिशकर्ता है। हमारी जांच जारी है।’’ इस सप्ताह की शुरुआत में 72 घंटे में सागर में अलग-अलग घटनाओं में तीन सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी गई थी, जिससे दहशत फैल गई थी। पुलिस का कहना था कि उनमें से कम से कम दो की हत्या एक ही व्यक्ति ने की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़