Uttar Pradesh: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का निधन, बिगड़ी थी तबीयत

Mukhtar
Ani
अंकित सिंह । Mar 28 2024 10:37PM

मिल रही जानकारी के मुताबिक जेलबारक में मुख्तार अंसारी अचानक ही बेहोश होकर गिर गए थे। मंगलवार को भी उनके तबीयत खराब होने की खबर आई थी। हालांकि आज मंगलवार की तुलना में उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी।

उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक की वजह से उसका निधन हुआ है। जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान ही हार्ट अटैक से उसका निधन हो गया। मिल रही जानकारी के मुताबिक जेल में मुख्तार अंसारी अचानक ही बेहोश होकर गिर गए थे। मंगलवार को भी उनके तबीयत खराब होने की खबर आई थी। हालांकि आज मंगलवार की तुलना में उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी।


 मुख्तार अंसारी के निधन के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीतिक हलचल बढ़ सकती है। मुख्तार अंसारी का राजनीतिक कनेक्शन भी है। मुख्तार ने आरोप लगाया था कि उन्हें जेल में धीमी जहर दिया जा रहा है। मऊ से कई बार विधायक रह चुके मुख्तार अंसारी को विभिन्न मामलों में सजा सुनाई गई है और वह इस वक्त बांदा की जेल में बंद है।अंसारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, पंजाब, नयी दिल्ली और कई अन्य राज्यों में लगभग 60 मामले लंबित हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़