महाराष्ट्र में पावरलूम फैक्ट्री की दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 3 मजदूरों की मौत और 4 घायल

Maha: 3 workers killed

महाराष्ट्र में पॉवरलूम फैक्टरी की दीवार गिर गई जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई है।ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने शुक्रवार देर रात जारी एक विज्ञप्ति में कहा, “पॉवरलूम फैक्टरी की दीवार का मरम्मत कार्य चल रहा था जो ढह गई।

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक पॉवरलूम फैक्टरी की एक दीवार गिर गई जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे कटाई क्षेत्र में स्थित तुकाराम परिसर में हुई। ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने शुक्रवार देर रात जारी एक विज्ञप्ति में कहा, “पॉवरलूम फैक्टरी की दीवार का मरम्मत कार्य चल रहा था जो ढह गई।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी की संतों से अपील, कुंभ को कोरोना की वजह से रखें प्रतीकात्मक

तीन मजदूर उसके नीचेदब गए और चार अन्य घायल हो गए।” उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान मनसुख भाई (45), रणछोड़ प्रजापति (50) और भगवान जाधव (55) के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि शवों को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़