महंत नृत्य गोपाल दास को अस्पताल से दी गई छुट्टी, गुर्दे की पुरानी बीमारी की है समस्या

Nritya Gopal Das
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

मेदांता अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने मेडिकल बुलेटिन जारी करके कहा कि महंत की स्थिति में सुधार को देखते हुए शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे अस्पताल से उन्हें छुटटी दे दी गयी। कपूर ने कहा कि पेशाब में संक्रमण और सामान्य कमजोरी की वजह से क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में महंत को भर्ती कराया गया था।

लखनऊ। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की तबीयत में सुधार के बाद शुक्रवार शाम उन्हें अस्पताल से छुटटी दे दी गयी। अयोध्या निवासी 83 वर्षीय महंत को गुर्दे की पुरानी बीमारी है। उन्हें मूत्र संक्रमण और कमजोरी के बाद रविवार को अयोध्या से लाकर लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

इसे भी पढ़ें: ठाकरे परिवार में अब असली हिंदू की लड़ाई! मई में आदित्य तो जून में राज ठाकरे करेंगे रामलला के दर्शन 

मेदांता अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने मेडिकल बुलेटिन जारी करके कहा कि महंत की स्थिति में सुधार को देखते हुए शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे अस्पताल से उन्हें छुटटी दे दी गयी। कपूर ने कहा कि पेशाब में संक्रमण और सामान्य कमजोरी की वजह से क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में महंत को अयोध्या से मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि अस्पताल से छुटटी के बाद उन्हें एम्बुलेंस से अयोध्या ले जाया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़