ठाणे में देर रात गोदाम में लगी भयानक आग, माल ढोने वाली 12 गाड़ियां जलकर खाक

Maharashtra

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बृहस्पतिवार की देर रात एक गोदाम में भीषण आग लग गयी जिससे यह जल कर पूरी तरह खाक हो गया। हादसे में 12 मालवाहक वाहन भी बुरी तरह जल गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बृहस्पतिवार की देर रात एक गोदाम में भीषण आग लग गयी जिससे यह जल कर पूरी तरह खाक हो गया। हादसे में 12 मालवाहक वाहन भी बुरी तरह जल गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ठाणे के क्षेत्रीय आपदा मोचन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया, ‘‘मानपाड़ा में एक प्रसिद्ध स्नैक्स निर्माता के गोदाम में बृहस्पतिवार रात दो बजकर बीस मिनट पर आग लग गई।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के टॉप थिंक टैंक ने कहा- भारत के विकास में मदद करना अमेरिका के हित में है

गोदाम जलकर राख हो गया। आग की चपेट में 12 मालवाहक वाहन भी आ गए, सभी पर माल लदा था। वे सब भी नष्ट हो गए।’’ उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियों को भेजा गया जिसके बाद आग बुझाई जा सकी। कदम ने बताया, ‘‘घटनास्थल पर तापमान कम करने का अभियान अभी अगले कुछ घंटों तक जारी रहेगा।’’ उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़