देवेन्द्र फडणवीस ने कहा- महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार

maharashtra-cabinet-expansion-soon-says-devendra-fadnavis
[email protected] । Oct 18 2018 8:31PM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि उनके मंत्रिमंडल का विस्तार जल्दी किया जाएगा लेकिन उन्होंने इस बहुप्रतीक्षित कदम के लिए कोई तय समय सीमा बताने से इनकार कर दिया।

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि उनके मंत्रिमंडल का विस्तार जल्दी किया जाएगा लेकिन उन्होंने इस बहुप्रतीक्षित कदम के लिए कोई तय समय सीमा बताने से इनकार कर दिया। कैबिनेट विस्तार के कयासों के बीच बुधवार को फडणवीस ने यह बयान दिया, जिसके एक दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के नेताओं को चुनने के लिए मुंबई में बैठक की थी।

यहां से करीब 400 किलोमीटर दूर सोलापुर में मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को बताया, ‘मंत्रिपरिषद का विस्तार शीघ्र किया जाएगा।’ संभावित विस्तार को लेकर पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुये फडणवीस ने कहा, ‘किसे इसमें जगह मिलेगी और किसे बाहर किया जाएगा, यह तो उचित समय पर ही पता चलेगा।’ फडणवीस अक्टूबर 2014 से राज्य की भाजपा-नीत सरकार का नेतृत्त्व कर रहे हैं। सरकार में मुख्य साझेदार शिवसेना है। 31 अक्टूबर को फडणवीस सरकार के चार साल पूरे हो जाएंगे।

पिछले कुछ महीनों से मंत्रिमंडल विस्तार की बात चल रही है। नियम के अनुसार राज्य में मंत्रियों की संख्या 42 से ज्यादा नहीं हो सकती है। वर्तमान में राज्य में 38 मंत्री हैं, जिनमें 22 कैबिनेट रैंक के मंत्री हैं और बाकि 16 राज्य मंत्री हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़