महाराष्ट्र चुनाव: राहुल आये राफेल लाये, राजनाथ के फ्रांस दौरे पर तंज, कहा- एक दिन सच बताना पड़ेगा

maharashtra-elections-rahul-on-rafale
[email protected] । Oct 14 2019 9:31AM

हाल ही में फ्रांस ने भारत को पहला राफेल विमान सौंपा था। इस कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए थे। राहुल ने आरोप लगाया कि जिस तरह आजादी से पहले अंग्रेजों ने भारत को बांटा और लूटा, वैसा ही भाजपा कर रही है।

मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहला राफेल लड़ाकू विमान लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ‘‘अचानक’’ फ्रांस जाने के मकसद पर शनिवार को सवाल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को विवादास्पद सौदे में की गयी ‘‘गलतियों’’ का अपराधबोध हो रहा है। मुंबई के चांदिवली विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक में कथित फर्जीवाड़े का मुद्दा भी उठाया। बैंक में हुए फर्जीवाड़े की वजह से लोगों के रकम निकालने पर सीमित पाबंदी लगायी गयी है।उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा, “ऐसा लगता है कि राफेल सौदा अब भी भाजपा को परेशान कर रहा है...(अगर नहीं) तो राजनाथ सिंह पहला लड़ाकू विमान ग्रहण करने के लिये फ्रांस क्यों गए?”चांदिवली में मौजूदा कांग्रेस विधायक नसीम खान का मुकाबला शिवसेना के दिलीप लांडे से है।  राहुल ने 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए राफेल सौदे में “अनियमितताओं” का आरोप लगाया था। 

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा नेताओं के मन में कुछ अपराधबोध है कि उन्होंने राफेल सौदे में गलती कर दी। रक्षा अधिकारियों ने भी दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राफेल लड़ाकू विमान सौदे में दखल दे रहे हैं। इस सच से कोई नहीं भाग सकता, ना तो नरेंद्र मोदी, ना ही अमित शाह और ना ही भाजपा। एक दिन सच उन्हें पकड़ेगा।’’ उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि राफेल सौदा विवादास्पद था और ‘‘कुछ रिश्वत दिए गए थे।’’ राहुल ने कहा, ‘‘सौदा अभी भी (भाजपा को) परेशान कर रहा। इसी कारण से हमारे रक्षा मंत्री पहला लड़ाकू विमान लेने फ्रांस गए थे। अब तक कोई भी इस तरह लड़ाकू विमान लेने आपूर्ति करने वाले देश नहीं गया था। ’’  रक्षा मंत्री ने मंगलवार को भारतीय वायु सेना की ओर से फ्रांस से पहले राफेल लड़ाकू विमान को ग्रहण किया।  फ्रांस में पहला लड़ाकू विमान सौंपे जाने के कार्यक्रम में शामिल हुए सिंह ने इसे ‘‘ऐतिहासिक’’ क्षण बताया था और कहा था कि इससे भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी बढ़ेगी। 

इसे भी पढ़ें: युवा नौकरियां मांगते है तो सरकार उन्हें चांद देखने के लिए कहती है: राहुल

हाल ही में फ्रांस ने भारत को पहला राफेल विमान सौंपा था। इस कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए थे। राहुल ने आरोप लगाया कि जिस तरह आजादी से पहले अंग्रेजों ने भारत को बांटा और लूटा, वैसा ही भाजपा कर रही है।  उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा भारत को बांट और लूट रही है, जैसा आजादी के पहले गोरों ने किया था। भाजपा नेता इन दिनों जहां भी जाते हैं, वे बांटते हैं और अशांति फैलाते हैं। ’’ भाजपा पर कुछ कॉरपोरेट घरानों के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि वे भी देश को लूट रहे हैं। राहुल ने कहा, ‘‘एक समय था जब अमेरिकी राष्ट्रपति कहते थे कि भारतीय अर्थव्यवस्था अमेरिकी अर्थव्यवस्था से मुकाबला कर सकती है। अब कोई नहीं कहता।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़