महाराष्ट्र में कपल को गुंडों ने पकड़ा, लड़के को पेड़ से बांध कर लड़की से किया बलात्कार

maharashtra-girl-gang-rape
[email protected] । Apr 18 2019 4:30PM

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने लड़के को पेड़ से बांध दिया और पीड़िता को झाड़ियों में ले जाकर उसका कथित बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने लड़के की पिटाई भी की।

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में दो अज्ञात लोगों ने 15 वर्षीय एक नाबालिग का कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और घटना को अंजाम देने से पहले पीड़िता के पुरुष मित्र को पेड़ से बांध दिया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना सोमवार की है जब पीड़िता अपने एक मित्र से मिलने रात आठ बजे विरार स्थित अपने घर से निकली थी। उन्होंने बताया कि रास्ते में उसकी मुलाकात अपने एक अन्य मित्र से हुई।

इसे भी पढ़ें: विकास परियोजनाओं को लेकर स्थानीय लोगों से विचार विमर्श हो: उद्धव ठाकरे

दोनों सड़क पर साथ चल रहे थे तभी आरोपी वहां पहुंचे और दोनों को जबरन पास के एक सुनसान स्थान पर ले गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने लड़के को पेड़ से बांध दिया और पीड़िता को झाड़ियों में ले जाकर उसका कथित बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने लड़के की पिटाई भी की। उन्होंने दोनों को घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने किसी तरह अपने मित्र को पेड़ से खोला और दोनों ने घर पहुंचकर परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: पालघर नगर परिषद चुनावों में भाजपा-शिवसेना की जबरदस्त जीत

उन्होंने बताया कि लड़की के माता-पिता ने बुधवार को विरार थाने में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भादंवि की धारा 376 (डी) , 323 और पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़