नासिक के पास रेल हादसा, LTT-जयनगर एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रैक के पास मिला एक शव

मध्य रेलवे सीपीआरओ ने बताया कि लाहवित और देवलाली के बीच 11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। जिसके तुरंत बाद दुर्घटना राहत ट्रेन और मेडिकल वैन मौके पर पहुंची है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नासिक ट्रेन हादसे में 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। दोनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार दिया जा चुका है।
मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक के पास रेल हादसा होने की खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि नासिक के पास में एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस के करीब 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है। हालांकि इस हादसे में जानमान का नुकसान नहीं हुआ है, महज 2 लोगों को मामूल चोटें आई हैं।
Due to the derailment of about 10 coaches of 11061 LTT-Jaynagar Express between Lahavit and Devlali (near Nashik) on Bhusaval Division, listed trains stand cancelled/diverted: CPRO CR pic.twitter.com/Rq73f8pcFm
— ANI (@ANI) April 3, 2022
इसे भी पढ़ें: Matrubhoomi: भारतीय रेलवे ने तैयार किया दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज, फ्रांस के एफिल टॉवर को देगा टक्कर
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मध्य रेलवे सीपीआरओ ने बताया कि लाहवित और देवलाली के बीच 11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। जिसके तुरंत बाद दुर्घटना राहत ट्रेन और मेडिकल वैन मौके पर पहुंची है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नासिक ट्रेन हादसे में 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। दोनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार दिया जा चुका है। सीपीआरओ सीआर ने बताया कि जख्मी हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं है। किसी और के जख्मी होने की खबर नहीं है, किसी की मौत भी नहीं हुई है। पटरियों के पास पाया गया एक शव किसी यात्री का नहीं है और माना जाता है कि वह पटरी से उतरने से पहले था।
#UPDATE | 2 minor injuries in train derailment in Nashik. Both given primary treatment, not required to be hospitalised. No one else is reported to be injured, no deaths either. One body found near tracks is not of a passenger, & is believed to be there before derailment: CPRO CR pic.twitter.com/tFcqMzB38j
— ANI (@ANI) April 3, 2022
इसे भी पढ़ें: मेरठः दौराला स्टेशन पर यात्री ट्रेन के दो डिब्बों-इंजन में आग लगी, कोई हताहत नहीं
रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
- सीएसएमटी- 022-22694040
- सीएसएमटी- 022-67455993
- नासिक रोड - 0253-2465816
- भुसावल - 02582-220167
अन्य न्यूज़














