Maharashtra में SIT करेगी PMJAY के 15,407 संदिग्ध स्वास्थ्य बीमा दावों की जांच

महाराष्ट्र सरकार ने आयुष्मान भारत और महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना में वर्ष 2024 से 2026 के दौरान हुई अनियमितताओं की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद कई जिलों में फैली धोखाधड़ी को देखते हुए यह फैसला लिया गया। इससे पहले संबंधित जिला सिविल सर्जनों और स्वास्थ्य अधिकारियों को लाभार्थियों के भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया गया था।
मुंबई, पांच अगस्त महाराष्ट्र में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना की प्रारंभिक जांच के दौरान स्वास्थ्य बीमा के 15,407 संदिग्ध दावों का पता चला है, जिसके बाद राज्य सरकार ने एसआईटी गठित करने का फैसला किया। बुधवार को जारी एक सरकारी दस्तावेज के अनुसार, संदिग्ध अनियमितताएं वर्ष 2024 से 2026 के बीच किए गए दावों से संबंधित हैं। इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार ने पहले सभी 15,407 मामलों में लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन करने के लिए जिला सिविल सर्जन और जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए थे।
हालांकि, 10 जुलाई को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का फैसला किया, क्योंकि कथित धोखाधड़ी कई जिलों में फैली हुई दिखाई दी।
अन्य न्यूज़













