महाराष्ट्र के पालघर कानून व्यवस्था ताक पर! अज्ञात महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला

Maharashtra unidentified woman body found in a mutilated condition

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस को एक अज्ञात महिला का क्षत विक्षत शव मिला है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस को एक अज्ञात महिला का क्षत विक्षत शव मिला है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि कुछ राहगीरों को यहां सतीवली खिंड इलाके में शनिवार बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोरोना के 5,965 नए मामले, 75 लोगों की मौत

उन्होंने कहा कि बाद में पुलिस इलाके में पहुंची तो उसे महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, जिसकी आयु 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: CM की भूमिका में उद्धव के एक साल पूरे, सत्ताधारी और विपक्ष के अपने-अपने दावे

पुलिस को संदेह है कि महिला की कुछ लोगों ने कहीं और हत्या की और शव को उस जगह फेंक दिया। अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 302और 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़