महाराष्ट्र में कोरोना के 5,965 नए मामले, 75 लोगों की मौत

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Nov 28 2020 9:33PM
उन्होंने बताया कि इस दौरान कोविड-19 से 75 मरीजों की मौत हुई और कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 46,986 हो गई। कुल 3,937 मरीज इस दौरान स्वस्थ भी हुए और कुल ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,76,564 हो गई।
मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,965 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार को 18,14,515 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोविड-19 से 75 मरीजों की मौत हुई और कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 46,986 हो गई। कुल 3,937 मरीज इस दौरान स्वस्थ भी हुए और कुल ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,76,564 हो गई।
राज्य में अभी 89,905 लोगों का इलाज चल रहा है। मुंबई में 1,063 नए मामले सामने आए हैं और शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,81,881 हो गई। वहीं, शनिवार को यहां 17 लोगों की मौत हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 10,847 हो गई। राज्य में अब तक कोविड-19 के लिये 1,07,22,198 नमूनों की जांच हुई है।Maharashtra reports 5,965 new COVID-19 cases,3,937 recoveries, and 75 deaths today, as per the State Health Department
— ANI (@ANI) November 28, 2020
Total cases: 18,14,515
Total recoveries: 16,76,564
Active cases: 89,905
Death toll: 46,986 pic.twitter.com/oyXIsp8b02
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़