कलेश से परेशान महिला ने अपने पति का गला घोंटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Maharashtra Wife strangles husband to death after quarrel

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 35 वर्षीय एक महिला ने अपने पति की घरेलू विवाद के चलते कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। निजामपुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार रात भिवंडी शहर के कल्हेर इलाके में दम्पति के घर पर हुई।

ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 35 वर्षीय एक महिला ने अपने पति की घरेलू विवाद के चलते कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। निजामपुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार रात भिवंडी शहर के कल्हेर इलाके में दम्पति के घर पर हुई। महिला को सोमवार तड़के गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि महिला का पति एक मजदूर था और उसे शराब पीने की लत थी। दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों पर भी झगड़ा होता रहता था।

इसे भी पढ़ें: नोएडा में दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, मायावती ने योगी सरकार से की सख़्त क़ानूनी कार्रवाई की मांग

रविवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद महिला ने कथित तौर पर अपने पति की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों ने पुलिस को आधी-रात को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद महिला को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़