भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम ! आदेश गुप्ता बोले- नगर निगमों में कोई रिश्वत मांगे तो वीडियो बनाइए, कड़ी कार्रवाई करेंगे

Adesh Gupta

दिल्ली में भाजपा शासित तीन नगर निगमों के मेयरों के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ रही है और निगमों में भ्रष्टाचार पर कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाती है।

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को लोगों से कहा कि अगर दिल्ली के नगर निगमों में कोई भी रिश्वत मांगता है तो उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर लें। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने काशी को सौंपा 'रुद्राक्ष', कहा- कोरोना के खिलाफ UP ने लड़ी ‘अभूतपूर्व’ तरीके से लड़ाई 

दिल्ली में भाजपा शासित तीन नगर निगमों के मेयरों के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि पार्टी हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ रही है और निगमों में भ्रष्टाचार पर कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाती है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति कितने भी उच्च पद पर हो, यदि वह रिश्वत मांगता है तो वीडियो बना लीजिए, हम कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़