ममता ने भाजपा को किया आगाह, NRC के नाम पर आग से नहीं खेले
असम में एनआरसी लाए जाने के खिलाफ विरोध करने के लिए उन्होंने उत्तरी कोलकाता के सिंथी से श्यामबाजार तक निकाली गई विरोध रैली की अगुवाई की।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को बृहस्पतिवार को आगाह किया कि वह एनआरसी के नाम पर आग से नहीं खेले। साथ ही उन्होंने कहा कि वह राज्य में एनआरसी संबंधी प्रक्रिया कभी नहीं होने देंगी। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने भाजपा नेताओं को राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के नाम पर पश्चिम बंगाल के एक भी नागरिक को छू कर दिखाने की चुनौती दी।
"বাংলায় এনআরসি করতে দেব না" গর্জে উঠলেন জননেত্রী
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) September 12, 2019
শুনুন আজ শ্যামবাজারে দিদির পুরো বক্তব্য #NoNRCinBengalhttps://t.co/yMOCvuHXpk
एनआरसी के विरोध में यहां निकाली गई रैली में उन्होंने कहा, “हम बंगाल में एनआरसी को कभी इजाजत नहीं देंगे। हम उन्हें धार्मिक एवं जातिगत आधार पर लोगों को बांटने की इजाजत नहीं देंगे। हम असम में एनआरसी को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल कर असम के लोगों को चुप कराया है लेकिन वे बंगाल को चुप नहीं करा सकते।” असम में एनआरसी लाए जाने के खिलाफ विरोध करने के लिए उन्होंने उत्तरी कोलकाता के सिंथी से श्यामबाजार तक निकाली गई विरोध रैली की अगुवाई की।
अन्य न्यूज़