मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म के आरोपी ने आत्महत्या की कोशिश की

Man accused of raping mentally challenged woman tries to commit suicide

नागपुर के देवलापार इलाके में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी शख्स ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि रामटेक तहसील के निवासी बंदू उइके (55) को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत स्थिर है।

नागपुर। नागपुर के देवलापार इलाके में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी शख्स ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि रामटेक तहसील के निवासी बंदू उइके (55) को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत स्थिर है। उस पर 25 वर्षीय महिला की मां की शिकायत पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया, ‘‘शिकायत के अनुसार उइके और पीड़िता 20 अगस्त को मवेशी चराने गए थे।

इसे भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ ने मुख्य कोच पद के लिए किया आवेदन, लक्ष्मण बन सकते हैं NCA हेड

इसके बाद उसने नवेगांव गांव के समीप जंगल में 25 वर्षीय महिला से कई बार दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को भी इस बारे में बताया तो इसका गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा। जब पीड़िता गर्भवती हुई तो उसके परिजन को इसके बारे में पता चल गया।’’ अधिकारी ने बताया कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद उइके ने सोमवार को जहर खाने की कोशिश की और परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़