मुंबई में 5 साल की बच्ची के साथ किया छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Man arrested for molesting five-year-old girl in Mumbai

मुंबई में पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया।आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (छेड़छाड़) तथा पॉक्सो अधिनियम के अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई। मुंबई के उपनगर जोगेश्वरी में पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को 42वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। अंबोली थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सोमेश्वर कामते ने बताया कि पेशे से मजदूर आरोपी को तड़के जोगेश्वरी के कासम नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें: तीन स्कूली छात्राओं से बलात्कार मामले में सफाई कर्मचारी को आजीवन कारावास

उन्होंने बताया कि बच्ची की मां ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि पिछले सप्ताह जब बच्ची आरोपी की झुग्गी में खेलने गई थी तो उसने बच्ची से छेड़छाड़ की। अधिकारी ने बताया कि आरोपी उसी इलाके का निवासी है जहां बच्ची रहती है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (छेड़छाड़) तथा पॉक्सो अधिनियम के अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़