केरल पुलिस ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को फोन पर धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Kerala CM

केरल पुलिस ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को फोन पर कथित रूप से धमकी देने के आरोप में 40 वर्षीय व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोच्चि। केरल पुलिस ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को फोन पर कथित रूप से धमकी देने के आरोप में 40 वर्षीय व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आरोपी, कोट्टायम के निवासी अनिल को वैकोम के उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व वाली एक टीम ने एक बस में थलयोलापरम्बु से एर्नाकुलम की यात्रा के दौरान पकड़ा।

इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने समुद्री सुरक्षा पर भारत के अध्यक्षीय वक्तव्य को स्वीकार किया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही मुख्यमंत्री के फोन पर कॉल की गई, तिरुवनंतपुरम के छावनी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ कई लोगों को धमकी भरे फोन कॉल करने के लिए इसी तरह के कई मामले दर्ज हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़