ट्रैक पर गिरी लड़की को बचाने के लिए आदमी दौड़ती ट्रेन के नीचे कूदा,देखें वीडियो

भोपाल में व्यक्ति पटरी पर गिरी महिला को बचाने के लिए चलती ट्रेन के नीचे कूद गया।इस दौरान मालगाड़ी दोनों के ऊपर से गुजरती गई। उन्होंने कहा कि वहां खड़े लोग दोनों को ट्रेन के उनके ऊपर से गुजरने तक ट्रैक के बीच लेटे रहने के लिए आगाह करते रहे।
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में 37 वर्षीय व्यक्ति ने जबरदस्त साहस दिखाते हुए चलती मालगाड़ी के नीचे जाकर रेलवे ट्रैक पर गिरी एक महिला की जान बचाई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना पांच फरवरी की रात आठ बजे भोपाल के बरखेड़ी में हुई। इसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला की जान बचाने के लिए बढ़ई का काम करने वाले मोहम्मद महबूब की लोग प्रशंसा कर रहे हैं। महबूब के दोस्त शोएब हाशमी ने शनिवार को पीटीआई-को बताया कि 20 वर्षीय एक महिला खड़ी मालगाड़ी के नीचे से रेलवे ट्रैक पार कर रही थी तभी मालगाड़ी चल पड़ी और वह मालगाड़ी के नीचे पटरी पर गिर गई। हाशमी ने कहा कि यह देख लोग चिल्लाने लगे तो महबूब चलती मालगाड़ी के बीच ट्रैक पर कूद गया और ट्रैक के बीच लेटकर महिला को भी हाथ से दबाए रखा।
इसे भी पढ़ें: 10 साल पुराने डीजल वाहनों पर लगी पाबंदी को लेकर NGT ने सुनाया बड़ा फैसला
इस दौरान मालगाड़ी दोनों के ऊपर से गुजरती गई। उन्होंने कहा कि वहां खड़े लोग दोनों को ट्रेन के उनके ऊपर से गुजरने तक ट्रैक के बीच लेटे रहने के लिए आगाह करते रहे। हाशमी ने कहा कि घटना के बाद महिला फूट फूट कर रोने लगी और अपने पिता और भाई को गले लगा लिया जो उस समय उसके साथ थे लेकिन रेलवे ट्रैक के बाहर खड़े थे। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में महबूब महिला के सिर को नीचे दबाकर रखते हुए देखा जा सकता है ताकि उसे मालगाड़ी के पहिए से निकलने वाली किसी भी चीज से टकराने से रोका जा सके। जब से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है तब से लोग महबूब के अशोक विहार बैंक कॉलोनी ऐशबाग स्थित घर पर उसे बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।
Incredible bravery! 37 year old Mehboob was returning to his factory when he and some other pedestrians saw a goods train they stopped to let it pass a girl standing with her parents in fell on the tracks Mehboob sprinted dragged kept her head down @manishndtv @GargiRawat pic.twitter.com/IDqQiBLAv7
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) February 12, 2022
अन्य न्यूज़













