मंगूभाई छगनभाई मध्य प्रदेश के राज्यपाल बने

मंगू भाई पटेल गुजरात के नवसारी से पांच बार और एक बार अन्य क्षेत्र से विधायक रहें है। इसके साथ ही मोदी कैबिनेट में वन एवं पर्यावरण मंत्री रहें हैं। मंगू भाई को दक्षिण गुजरात के प्रमुख आदिवासी नेता माना जाता है।
भोपाल। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को 8 राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त किए हैं। इनमें मोदी कैबिनेट में शामिल सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत का नाम भी शामिल है। उन्हें कर्नाटक का गवर्नर बनाया गया है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में मंगूभाई पटेल को राज्यपाल बनाया गया है।
बता दें कि मंगू भाई पटेल गुजरात के नवसारी से पांच बार और एक बार अन्य क्षेत्र से विधायक रहें है। इसके साथ ही मोदी कैबिनेट में वन एवं पर्यावरण मंत्री रहें हैं। मंगू भाई को दक्षिण गुजरात के प्रमुख आदिवासी नेता माना जाता है।
इसे भी पढ़ें:कर्नाटक के नए राज्यपाल होंगे थावरचंद गहलोत, जानिए कहां-कहां हुआ बदलाव
वहीं पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल और बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
अन्य न्यूज़















