मनोज तिवारी ने केजरीवाल को लिखा पत्र, कहा- शुरू करवाएं नालों की सफाई

Manoj Tiwari writes to Arvind Kejriwal asking him to return from Bengaluru and resume work
[email protected] । Jun 25 2018 6:04PM

दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा है कि वह राष्ट्रीय राजधानी लौट आएं और मानसून शुरू होने से पहले नालों से गाद निकालने का काम ठीक तरह से करवाएं।

नयी दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा है कि वह राष्ट्रीय राजधानी लौट आएं और मानसून शुरू होने से पहले नालों से गाद निकालने का काम ठीक तरह से करवाएं। मीडिया में आई खबरों के हवाले से उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को दिल्ली लौट आना चाहिए क्योंकि चिकित्सकों ने उन्हें फिट घोषित कर दिया है।

तिवारी ने कहा कि चूंकि आपको (केजरीवाल) चिकित्सकों ने फिट घोषित कर दिया है तो आपको जल्द से जल्द दिल्ली लौट आना चाहिए और काम शुरू करवाना चाहिए। उन्होंने इसमें लिखा है, ‘मैं आपका ध्यान नालों से गाद निकालने के काम की ओर दिलाना चाहता हूं , यह काम लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है। अगले हफ्ते दिल्ली में मानसून दस्तक देने वाला है, ऐसे में दिल्ली सरकार का इस ओर तुरंत ध्यान देना जरूरी है ताकि नाले साफ हों और लोगों को जलभराव की समस्या का सामना का नहीं करना पड़े।’

केजरीवाल 10 दिन का प्राकृतिक चिकित्सा का उपचार करवाने पिछले हफ्ते बेंगलुरू के लिए रवाना हुए थे। उप राज्यपाल कार्यालय में नौ दिन के धरने के बाद उनका रक्त शर्करा का स्तर बढ़ गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़