झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों ने किया आईईडी विस्फोट, तीन सुरक्षाकर्मी शहीद

Maoists

झारखंड में चाईबासा जिले के टोकलो थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर एक आईईडी विस्फोट किया जिसमें तीन जवान शहीद हो गये जबकि दो जवान घायल हो गये।

चाईबासा। झारखंड में चाईबासा जिले के टोकलो थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर एक आईईडी विस्फोट किया जिसमें तीन जवान शहीद हो गये जबकि दो जवान घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी जंगल में सुबह हुए बारूदी सुरंग विस्फोट में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गठित झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद हो गये जबकि जगुआर बल और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक-एक जवान घायल हो गया। इन जवानों को हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविशील्ड का लिया पहला डोज, धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचे अस्पताल

उन्होंने बताया कि झारखंड जगुआर के शहीद जवानों की पहचान हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, कांस्टेबल हरद्वार शाह और कांस्टेबल किरण सुरीन के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर नक्सलियों की तलाश की जा रही है। इस क्षेत्र में सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गये थे। अब तक मुठभेड़ में किसी नक्सली के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़