Breaking: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 20 लोगों की दर्दनाक मौत, CM ने जताया दुख

दिल्ली अग्निशमन विभाग को सुबह करीब 9:45 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद कई दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया क्योंकि इमारत के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका थी।
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट के तहखाने में भीषण आग लगने से कम से कम दस लोगों की जान चली गई। अधिकारियों के अनुसार, आग रेस्टोरेंट के तहखाने में लगी। दिल्ली अग्निशमन विभाग को सुबह करीब 9:45 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद कई दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया क्योंकि इमारत के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका थी।
CM ने जताया दुख
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मामले पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा मालवीय नगर में भीषण आग की घटना में हुई जान-माल की भारी क्षति से मैं अत्यंत दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की और इस हृदयविदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को शक्ति व साहस मिलने की प्रार्थना करती हूं।
इसे भी पढ़ें: India-US Trade Deal: दिल्ली में 3 दिवसीय वार्ता शुरू, टैरिफ पर फिर फंसा पेंच?
20 लोगों की मौत
अब तक इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो चुकी है। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। अधिकारी बचाए गए लोगों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: India-US Trade Deal: दिल्ली में 3 दिवसीय वार्ता शुरू, टैरिफ पर फिर फंसा पेंच?
10 दमकल गाड़ियां तैनात
आग पर काबू पाने के लिए एक बड़ा अग्निशमन अभियान चलाया गया, जिसमें 10 दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात की गईं। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
अन्य न्यूज़















