Farmer Protest| Delhi में आज कई इलाकों में लग सकता है जाम, किसानों का जमावड़ा और इन कारणों से बाधित हो सकता है ट्रैफिक

delhi traffic
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Mar 14 2024 9:55AM

गाड़ी चालकों के लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रेफिक एडवाइजरी भी जारी की है। एहतियात के तौर पर दिल्ली की तीनों सीमाओं सिंघू, टिकरी और गाजीपुर पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। यहा सख्त चेकिंग हो सकती है, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14 मार्च यानी गुरुवार को भीषण जाम लगने की संभावना है। 14 मार्च को रामलीला मैदान में किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन होना है। इसके अलावा दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भी आयोजन किया जाना है।

बता दें कि किसान महापंचायत को लेकर पांच हजार किसान रामलीला मैदान में जुट सकते है। इस प्रदर्शन के लिए किसानों को ट्रैक्टर साथ ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में किसान महापंचायत को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। गाड़ी चालकों के लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रेफिक एडवाइजरी भी जारी की है। एहतियात के तौर पर दिल्ली की तीनों सीमाओं सिंघू, टिकरी और गाजीपुर पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। यहा सख्त चेकिंग हो सकती है, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भी कार्यक्रम किया जाना है जिसमें 60000 से अधिक लोगों की शामिल होने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सुविधा को देखते हैं वह जगह के लिए जारी की है जहां अधिक ट्रैफिक समस्या हो सकती है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक की समस्या हो सकती है।

किसान आंदोलन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एक विस्तृत ट्रेफिक एडवाइजरी जारी की है जो सुबह छह से शाम चार बजे तक प्रभावित रहने वाली है। बताने के किसानों का आंदोलन दोपहर ढाई के बाद खत्म हो जाएगा इसके बाद उन्हें आदेश दिए गए हैं कि तत्काल रामलीला मैदान को वह खाली करें। दिल्ली पुलिस की ट्रेफिक एडवाइजरी की मानें तो जवाहरलाल नेहरू मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, आसिफ अली रोड और उनके आसपास के प्रमुख इलाकों और जंक्शनों पर जाम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में बाराखंबा रोड और टॉलस्टॉय मार्ग जैसे सड़कों पर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़