MCD Results: दिग्गजों के क्षेत्र में विरोधियों की जीत, सिसोदिया के गढ़ में बीजेपी ने मारी बाजी, आदेश गुप्ता के यहां AAP को बढ़त

sisodia adesh gupta
ANI
अंकित सिंह । Dec 7 2022 2:45PM

दिल्ली नगर निगम चुनाव में सत्येंद्र जैन एक बड़ा मुद्दा थे। सत्येंद्र जैन फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। इसके साथ ही वह दिल्ली सरकार में मंत्री भी हैं। सत्येंद्र जैन शकूरबस्ती इलाके से आते हैं। शकूर बस्ती में 3 वार्ड हैं। इन तीनों ही वार्डों में भाजपा ने जीत हासिल की है।

दिल्ली नगर निगम पर अब आम आदमी पार्टी का कब्जा हो गया है। आम आदमी पार्टी ने 130 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा पीछे रह गई है। भाजपा पिछले 15 सालों से दिल्ली में एमसीडी में शासन कर रही थी। लेकिन इस बार उसे जोर का झटका लगा है। हालांकि कई ऐसे दिग्गज नेता भी रहे हैं जिनके गढ़ में विरोधी पार्टियों ने जीत हासिल की है और अपना दबदबा दिखाया है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता। आदेश गुप्ता पटेल नगर क्षेत्र से आते हैं। पटेल नगर में 4 वार्ड हैं जिनमें से आपने तीन में जीत हासिल कर ली है। यह कहीं ना कहीं भाजपा के लिए बड़ा झटका है।

इसे भी पढ़ें: MCD election 2022 results: बीजेपी, आप और कांग्रेस के विजेताओं की पूरी लिस्ट देखें यहां, जानें किस उम्मीदवार को मिली जीत

दिल्ली नगर निगम चुनाव में सत्येंद्र जैन एक बड़ा मुद्दा थे। सत्येंद्र जैन फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। इसके साथ ही वह दिल्ली सरकार में मंत्री भी हैं। सत्येंद्र जैन शकूरबस्ती इलाके से आते हैं। शकूर बस्ती में 3 वार्ड हैं। इन तीनों ही वार्डों में भाजपा ने जीत हासिल की है। यह अपने आप में पार्टी के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया भाजपा पर जबरदस्त तरीके से हमलावर रहते हैं। मनीष सिसोदिया पटपड़गंज क्षेत्र से विधायक है। पटपड़गंज में 4 विधानसभा के क्षेत्र हैं। इन चार में से भाजपा ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है। इसका मतलब साफ है कि मनीष सिसोदिया के गढ़ में भाजपा ने अपना कमल खिला दिया है। 

इसे भी पढ़ें: AAP उम्मीदवार बॉबी किन्नर की जीत, सौरभ भारद्वाज के इलाके में बीजेपी को बढ़त, सत्येंद्र जैन के क्षेत्र में यह है हाल

आम आदमी पार्टी के वह मुस्लिम चेहरा जिनकी चर्चा खूब होती है। उनका नाम हैं अमानतुल्लाह खान। अमानतुल्लाह खान ओखला से विधायक हैं। ओखला में 5 वार्ड हैं। इन पांचों वार्डों में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। 2 सीटें कांग्रेस को गई हैं जबकि दो भाजपा के खाते में आएंगे। वहीं, सिर्फ एक सीट पर ही आम आदमी पार्टी जीत सकी है। बात ताहिर हुसैन की करें जिन पर दिल्ली दंगों का आरोप है। उनके इलाके में नेहरू विहार वार्ड 244 हैं। वहां भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर रही। आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर दिखाई दी। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़