मेरठ में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने फर्जी बताया

[email protected] । Feb 17 2017 1:26PM

उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के पॉश बाजार बेगमपुल इलाके से 42 वर्षीय महिला का कथित तौर पर अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के पॉश बाजार बेगमपुल इलाके से 42 वर्षीय महिला का कथित तौर पर अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने मामले को फर्जी बताया है। इलाके के थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने आज बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला फर्जी लग रहा है। महिला की डॉक्टरी रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर बताया कि महिला बुधवार रात बेगमपुल पर अपने बेटे के साथ भीख मांग रही थी। उसने आरोप लगाया है कि एक कार आई और कार में सवार लोगों ने सौ रुपये देने का लालच देकर उसे कार में खींच लिया और फिर उसे एक अज्ञात जगह पर बने मकान में ले गये जहां उन्होंने महिला के साथ कथित तौर सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने कहा कि गुरुवार को महिला ने उनके चंगुल से भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की और उसे दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बागपत फ्लाइओवर के पास फेंक कर फरार हो गए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़